घर पर पुदीना कैसे उगाएं जानिए आसान तरीक़े

घर पर पुदीना कैसे उगाएं
घर पर पुदीना कैसे उगाएं

घर पर पुदीना कैसे उगाएं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

गर्मी के दिनों में  पुदीना का अधिक उपयोग किया जाता है। जिससे इसकी बढ़ती मैंगो के कारण ये बाज़ारो में अधिक मूल्य में मिलते है और काम मात्रा में  दिया जाता है। पुदीना, अपनी तीखी और ताज़ा सुगंध के लिए जाना जाने  वाला पौधा है जो की इसकी पत्ती में पाया जाता है ये ना केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी कई फायदे प्रदान करता है।

आवश्यक सामग्री:

  • पुदीने की कटिंग या बीज।
  • मिट्टी।
  • गमला।
  • खाद एवं कम्पोस्ट।
  • पानी।

घर पर पुदीना कैसे उगाएं विधि : 

  1.  गमले का चयन: पुदीने के लिए 8-10 इंच गहरा और चौड़ा गमला उपयुक्त होता है। ध्यान रखें कि गमले में जल निकासी के लिए छेद होना चाहिए।
  2. मिट्टी तैयार करना: गमले में 2 भाग मिट्टी, 1 भाग रेत और 1 भाग गोबर/ कम्पोस्ट की खाद का मिश्रण भरें। मिट्टी को अच्छी तरह से मिला लें और ढीला रखें।
  3. पुदीना लगाना:
    • कटिंग का उपयोग करते समय: 3-4 इंच लंबी कटिंग लें, जिनमें कम से कम 2-3 पत्तियां हों। कटिंग के निचले सिरे को थोड़ा तिरछा काट लें और इसे मिट्टी में 2 इंच गहरा रोप दें।जिससे पौधा 3 दिन में जमने लगेगा ।
    • बीज का उपयोग करते समय: बीजों को मिट्टी की सतह पर छिड़क दें और मिट्टी को नम के दे ।
  4. पानी देना: मिट्टी को नम रखें, लेकिन गीली न होने दें। गर्मियों में दिन में दो बार पानी देना पर्याप्त हो सकता है।अधिक पानी देने से पौधा गल सकता है।
  5. धूप: पुदीने को दिन में कम से कम 6 घंटे धूप की आवश्यकता होती है। इसलिए गमले को ऐसी जगह रखें जहाँ उसे भरपूर धूप मिले।ध्यान रखें अधिक धूप से पौधा मुरझा सकता है।
  6. खाद: हर 2-3 सप्ताह में एक बार पुदीने को गोबर, कम्पोस्ट,जैविक खाद या तरल खाद दें।
  7. पत्तियों की कटाई: जब पुदीने के पत्ते 3-4 इंच लंबे हो जाएं, तो आप उन्हें तोड़कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

घर पर पुदीना कैसे उगाएं टिप्स:

  • पुदीना तेज़ी से बढ़ने वाला पौधा है, इसलिए इसे नियमित रूप से छंटाई करते रहें। इससे नई टहनियाँ निकलेंगी और पौधा घना होगा।
  • पुदीने को फूल आने से पहले ही काट लें, क्योंकि फूल आने के बाद पौधे की पत्तियां कम सुगंधित हो जाती हैं।
  • पुदीना को कीटों और बीमारियों से बचाने के लिए नीम का तेल या लहसुन का घोल स्प्रे करें।

पुदीना के फायदे और नुकसान

पुदीने के फायदे:

  • पाचन क्रिया में सुधार करता है
  • पेट फूलने और गैस से राहत दिलाता है
  • सर्दी और खांसी में फायदेमंद
  • तनाव और चिंता को कम करता है
  • त्वचा के लिए अच्छा
  • सांसों की बदबू दूर करता है
  • वजन घटाने में मददगार

पुदीना के नुकसान

  • अधिक पुदीना का सेवन करने से पेट में जलन ,दस्ता और पाचन संबंधित समस्या पैदा करती है
  • पुदीने से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा में लालिमा, खुजली, सूजन और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पुदीने का अत्यधिक सेवन करने से बचना चाहिए

गर्मियों में भी हरा-भरा रखें पुदीना का पौधा

 

2 thoughts on “घर पर पुदीना कैसे उगाएं जानिए आसान तरीक़े”

  1. Pingback: ड्रैगन फ्रूट की खेती कैसे करे सम्पूर्ण जानकारी

  2. Pingback: पारिजात का पौधा कैसे लगाये जानिए आसान टिप्स

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Multiply Your Plants with 7 Easy Propagation Tricks मक्का की टॉप- 5 हाइब्रिड वैरायटी जो देगी 35 क्विंटल तक उत्पादन जानिए कोनसी है बेस्ट बरसात में फूलों की बारिश करेगी ये बेल! घर पर ऐसे लगाएं गणेश बेल और देखें जादू!” सिर्फ 1 कटिंग से उगा लें दर्जनों गुलाब,बगीचा बन जाएगा फूलों की फैक्ट्री बरसात में बस एक बीज लगाएं, और घर में उग जाएगा कटहल का पेड़