ड्रैगन फ्रूट की खेती कैसे करे सम्पूर्ण जानकारी

ड्रैगन फ्रूट की खेती कैसे करे
ड्रैगन फ्रूट की खेती कैसे करे

ड्रैगन फ्रूट की खेती कैसे करे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ड्रैगन फ्रूट, जिसे “पिताया” या “कमलम” के नाम से भी जाना जाता है, एक उष्णकटिबंधीय फल है जो अपनी अनोखी चमकदार गुलाबी या लाल त्वचा और काले बीजों वाले सफेद गूदे के लिए जाना जाता है। यह कैक्टि परिवार का सदस्य है और मध्य और दक्षिण अमेरिका मूल का है।

ड्रैगन फ्रूट की खेती के  चरण

मिट्टी और जलवायु

  • ड्रैगन फ्रूट उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जलवायु में अच्छी तरह से उगता है।
  • इसे 20°C से 30°C के तापमान और 50% से 80% की आर्द्रता की आवश्यकता होती है।
  • यह अच्छी जल निकासी वाली बलुई -दोमट या  रेतीली 10 – 30 % वाली मिट्टी का उपयोग किया जाता है
  • मिट्टी के लिए उपयुक्त ph 5.5 से 6.5 होनी चाहिए ऐवम हल्की आम्लीय मिट्टी को भी अपनाया जाता है|

किस्में

  • सेलेना: यह एक लाल रंग का फल है जिसमें सफेद बीज होते हैं।
  • स्वीटी: यह एक गुलाबी रंग का फल है जिसमें काले बीज होते हैं।
  • रेड मून: यह एक गहरे लाल रंग का फल है जिसमें सफेद बीज होते हैं

बुवाई और रोपण

  • ड्रैगन फ्रूट को बीज या कटिंग से उगाया जा सकता है।
  • बीज बोने का सबसे अच्छा समय फरवरी से मार्च या सितंबर से अक्टूबर तक होता है।
  •  कटिंग से रोपण करने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से सितंबर तक होता है।
  • इसके रोपण के लिए 60×60×60× cm के गड्ढों मे रोपण किया जाता है 8 से 10 दिनों के बाद 5 किलो गोबर या काम्पोस्ट डाला जाता है|
  • पौधों को 2.5 m× 2.5 m की दूरी मे लगाया जाता है|

सिचाई 

  • ड्रैगन फ्रूट कुछ  समय तक सुख सहन  कर सकता है|
  • इन्हें अन्य कैक्टस  सदस्यों की तुलना मे अधिक पानी की आवश्यकता  होती है|
  • अतः इसको उचित मात्र देना चाहिए |
  • मिट्टी मे नमी की कमी के कारण फूल की संख्या काम हो जाती है ऐवम उत्पादकता मे प्रभाव पड़ता है |

घर मे पुदीना कैसे उगाए 

खाद और उर्वरक

  • प्रथम वर्ष मे यूरिया SSP ऐवम MOP की मात्र 70:90:40 g/plant देना चाहिए |
  • इसके साथ 10 kg FYM को दो भागों मे दिया जाता है|
  • दूसरे साल मे 15 kg FYM के  साथ यूरिया SSP और  MOP 150:150:300 g /plant दिया जाना चाहिए |

खरपतवार नियंत्रण 

  • इसके नियंत्रण के लिए रोपण क्षेत्र के चारों और 1 m व्यास तक निराई गुड़ाई करते है|

कटाई

  • पौधा रोपी के 1 से 1.5 साल बाद फल देना सुरू करता है|
  • फलों की कटाई जून से ऑक्टोबर मे 4 से 5 बार की जाती है|
  • ड्रैगन फ्रूट को तब काटा जाता है जब फल चमकीले रंग का हो जाता है और थोड़ा नरम हो जाता है।

ड्रैगन फ्रूट का स्वाद

  • ड्रैगन फ्रूट का स्वाद हल्का मीठा और थोड़ा खट्टा होता है, जो किवी और तरबूज के मिश्रण जैसा होता है।
  • यह विटामिन सी, विटामिन बी1, विटामिन बी3, आयरन, मैग्नीशियम और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है।
  • ड्रैगन फ्रूट में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो हृदय स्वास्थ्य, पाचन और प्रतिरक्षा प्रणाली को लाभ पहुंचा सकते हैं।

ड्रैगन फ्रूट के कुछ स्वास्थ्य लाभ

  • पाचन स्वास्थ्य में सुधार|
  • हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है|
  • प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है|
  • वजन घटाने में सहायक |

 

1 thought on “ड्रैगन फ्रूट की खेती कैसे करे सम्पूर्ण जानकारी”

  1. Pingback: कमल का पौधा कैसे लगाये ,जानिए आसान टिप्स

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Multiply Your Plants with 7 Easy Propagation Tricks मक्का की टॉप- 5 हाइब्रिड वैरायटी जो देगी 35 क्विंटल तक उत्पादन जानिए कोनसी है बेस्ट बरसात में फूलों की बारिश करेगी ये बेल! घर पर ऐसे लगाएं गणेश बेल और देखें जादू!” सिर्फ 1 कटिंग से उगा लें दर्जनों गुलाब,बगीचा बन जाएगा फूलों की फैक्ट्री बरसात में बस एक बीज लगाएं, और घर में उग जाएगा कटहल का पेड़