धान लगाने वाली मशीन ने मचाया तहलका! अब किसान बिना मजदूर के कर रहे हैं पूरी रोपाई।

धान लगाने वाली मशीन (Paddy transplanter)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now



खरीफ माह का मौसम शुरू हो चुका है जिसमें किसान भाइयों धान की खेती करने की तैयारी शुरू कर दिए हैं लेकिन हर साल की तरह इस बार भी धान की खेती के लिए किसान भाइयों को रोपाई के लिए एवं नर्सरी तैयार करने के लिए अधिक समय व्यय करना पड़ता है एवं अधिक मजदूर एवं अधिक लगत लगती है जिससे  धान की रोपाई में देरी होने लगती है एवं उत्पादन में भी थोड़ा सा असर पड़ता है लेकिन इस बार हम आपके लिए ऐसी जानकारी लेकर आए हैं जो आपकी धान  की खेती की सारी समस्या को हल कर देगी एवं कम समय में आपके खेत की रोपाई भी कर देगी।

धान की खेती में  रुपाई किसान के लिए एक बहुत बड़ी समस्या है। इसमें अधिक समय के साथ-साथ अधिक लागत भी लगता था ।लेकिन आप किसानों को इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि बाजार में धान लगाने की मशीन नई तकनीक द्वारा विकसित की गई है जिसमें कम समय में किसान धान की रोपाई कर सकता है एवं लागत और श्रम को बचा सकता है।

यह भी पढ़े:  धान की नर्सरी तैयार करने की आसान विधि: 10 से 12 दिन में तैयार हो जाएँगे पौधे

धान लगाने वाली मशीन की जानकारी

धान लगाने वाली मशीन बाजार में भिन्न-भिन्न कंपनियों की मिलती है जिसमें से महिंद्रा राइस ट्रांसप्लांटर चर्चा में चल रही है इस मशीन के इंजन की बात की जाए तो इसमें एम एफ 186 एफ़ बी इंजन लगा हुआ है जो की एक फोर स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन है यह पेट्रोल इंजन है एवं इसका पावर  3.7/1700 KW/r/min है इसमें फ्यूल टैंक की  क्षमता 3.5 लीटर है इसमें दो रबड़ के पहिए लगे होते हैं एवं चलाने के लिए वर्टिकल हैंडल एडजस्टमेंट भी होता है 

धान लगाने वाली मशीन के प्लांटर की बात की जाए तो प्लांटर में  गहराई 5 सेंटीमीटर होती है एवं प्लांटर में पंक्तियों की संख्या चार होती है एवं पंक्तियों के बीच की दूरी 300  mm होती है यह मशीन 7 फीट लंबी एवं 5 फीट चौड़ी होती है जिसका वजन लगभग 180 किलो तक होता है।

धान लगाने वाली मशीन

धान लगाने वाली मशीन की विशेषता

  • किसान इस मशीन को आसानी से कंट्रोल कर सकता है।
  • यह रोपाई की प्रक्रिया को बेहतर बनाती है।
  • धान लगाने वाली मशीन दो एकड़ के खेत को आसानी से 1 घंटे में रोपाई कर सकती है।
  • मशीन के व्हील किसी भी प्रकार की मिट्टी के लिए फुली एडजेस्टेबल है।
  • सीडलिंग फीड को आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है।
  • इस मशीन की सहायता से किस काम समय और कम लागत में खेत को तैयार कर सकते हैं।

ये भी देखते : पूसा बासमती धान की खेती कैसे करे 

धान लगाने वाली मशीन की कीमत

महिंद्रा की इस मशीन का बाजारू कीमत 2.5 लाख से 3 लाख के बीच है साथ ही इसके साथ आपको नर्सरी तैयार करने वाली ट्रेन एवं उपकरण साथ में दिए जाएंगे। अगर किसान से सब्सिडी के तहत खरीदना चाहते हैं तो इसकी कीमत में लगभग 1 लाख तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं यह स्कीम किसानों को योजनाओं द्वारा प्राप्त होगी।और मशीन की क़ीमत  मशीन के आकार और कंपनी के ऊपर निर्भर करेगी। साथ ही अगर किसान भईयो इस मशीन का इस्तेमाल करके मुनाफ़ा भी कमा सकते है। मशीन को उचित मूल्य में किराए से चलाने से वह इस मशीन की लागत भी आसानी से निकल सकते है।

मशीन की अधिक जानकारी के लिए नीचे comment  बॉक्स  में  अपने  प्रश्न पूछे जिसे हम आपको अधिक से अधिक जानकारी प्रदान के पाये।

 

FAQ

धान रोपाई मशीन की कीमत।

चार पौधे को एक साथ लगाने वाली मशीन की क़ीमत  (जिसको 4 Row भी कहते है ) बाज़ार में  260,000  इसकी  पॉवर 10 Hp होती है। और इसको हाथ की सहायता से चलाया जाता है।

 

 

1 thought on “धान लगाने वाली मशीन ने मचाया तहलका! अब किसान बिना मजदूर के कर रहे हैं पूरी रोपाई।”

  1. Pingback: कम लागत में बड़ा मुनाफा! इस फसल से बनाएं धान से भी ज्यादा पैसा MSP जानकर रह जायें दंग

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
बरसात में फूलों की बारिश करेगी ये बेल! घर पर ऐसे लगाएं गणेश बेल और देखें जादू!” सिर्फ 1 कटिंग से उगा लें दर्जनों गुलाब,बगीचा बन जाएगा फूलों की फैक्ट्री बरसात में बस एक बीज लगाएं, और घर में उग जाएगा कटहल का पेड़ चेरी टमाटर उगाना इतना आसान? जानें 5 मिनट में पूरी गार्डनिंग सीक्रेट! सिर्फ 9 स्टेप में घर पर उगाएं ताज़ा धनिया – बिना खर्च, बिना झंझट