MP PAT 2025 की बड़ी अपडेट
मध्यप्रदेश में प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कृषि विभाग ने मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) को परीक्षा आयोजित करने की मांग भेज दी है और अब परीक्षा की रूलबुक तैयार की जा रही है।खबरों के अनुसार PAT 2025 परीक्षा जुलाई 17 में आयोजित की जा सकती है। 1 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। विभागीय देरी के कारण मई-जून में परीक्षा नहीं हो सकी थी
MP PAT 2025 क्या है?
MP PAT एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है जिसके जरिए मध्यप्रदेश के सरकारी और निजी कृषि महाविद्यालयों में एडमिशन मिलता है। यह परीक्षा कृषि क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए बेहद जरूरी है।
MP PAT 2025 के माध्यम से उपलब्ध कोर्स:
- B.Sc Agriculture
- B.Sc Horticulture
- B.Sc Forestry
- B.Tech Agriculture Engineering
MP PAT 2025 की पात्रता (Eligibility)
PAT में वही छात्र शामिल हो सकते हैं जिन्होंने 12वीं कक्षा कृषि / बायोलॉजी / गणित विषयों से उत्तीर्ण की हो। यह परीक्षा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को कृषि शिक्षा में आगे बढ़ने का अवसर देती है।
ये भी देखे: MP PAT 2024 Expected Cutoff: OBC महिलाओं को मिल रहा 33% तक आरक्षण
MP PAT 2025 की रूलबुक एवं आवेदन समय
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा परीक्षा की अधिसूचना (Notification) और रूलबुक जल्द जारी की जाएगी। इसमें पाठ्यक्रम (Syllabus), पात्रता (Eligibility), आवेदन शुल्क और परीक्षा तिथि जैसी सभी जानकारियाँ दी जाएंगी।ESB ने भरोसा दिलाया है कि छात्रों को पूरा आवेदन समय दिया जाएगा ताकि सभी इच्छुक छात्र परीक्षा में शामिल हो सकें। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन पोर्टल esb.mp.gov.in के माध्यम से होगी।
MP PAT 2025 की महत्वपूर्ण जानकारी
कृषि विभाग ने ESB को राज्य के कृषि महाविद्यालयों की रिक्त सीटों की जानकारी पहले ही भेज दी है ताकि समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा सके। इससे छात्रों को जल्द एडमिशन मिल सकेगा।इच्छुक अभ्यर्थी esb.mp.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन, सिलेबस और आगामी अपडेट चेक कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि दे तैयारी जारी रखें और आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।
ये भी देखे : MP PAT Syllabus 2024, Ag1,2+3 group ए तो जेड सिलेबस की जानकारी जानिये क्या है।