आम के पेड़ को जल्दी बड़ा करने के लिए खाद, पानी और देखभाल का सही फॉर्मूला

आम के पेड़ को जल्दी बड़ा कैसे करें

आम के पेड़ को जल्दी बड़ा कैसे करें
आम के पेड़ को जल्दी बड़ा कैसे करें
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अगर आपके गार्डन में आम का पौधा लगाए 6 महीने हो गए हैं या 1 साल से ज्यादा समय हो चुका है और फिर भी आपके पौधे में कोई भी ग्रोथ नजर नहीं आ रही है, उसमें बिल्कुल भी फुटाव नहीं दिख रहा है, तो आज हम आपको बनायेंगे की अपने आम के पौधे की  ग्रोथ कैसे बढ़ाई।

सबसे पहला स्टेप: गुड़ाई

सबसे पहले आपको अपने आम के पौधे की गुड़ाई करनी होगी। गुड़ाई करने का सही तरीका यह है कि जहां पौधे का तना है, वहां से लगभग 1 फीट की दूरी पर चारों तरफ सर्कल में मिट्टी खोद लें। अगर आपका पौधा 1 या 2 साल पुराना है, तो 1 फीट दूरी पर यह काम करना बेहतर होगा। गुड़ाई करने से कई फायदे होते हैं, लेकिन यहां हमें सिर्फ गुड़ाई नहीं करनी है बल्कि उस मिट्टी को बाहर निकालना है, ताकि हम उसमें फर्टिलाइज़र डाल सकें। गुड़ाई करते समय इतना ध्यान रखें कि जड़ें हल्की-हल्की ऊपर नजर आने लगें, जिससे पौधे आसानी से न्यूट्रिएंट्स ग्रहण कर सकें।

पहला फर्टिलाइज़र: बकरी की खाद (Goat Manure)

सबसे पहला फर्टिलाइज़र है बकरी की खाद (Goat Manure)। यह पौधों के लिए बेहद उपयोगी है, क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा नाइट्रोजन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें फॉस्फोरस, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम भी मौजूद होते हैं। इसे फूलों वाले और फलों वाले, दोनों तरह के पौधों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

2 साल के आम के पौधे के लिए लगभग डेढ़ से 2 किलो बकरी की खाद लेनी चाहिए। इसे पौधे के चारों तरफ सर्कल में एक लेयर बनाकर डालें और फिर ऊपर से मिट्टी से कवर कर दें। ध्यान रखें कि कभी भी ताजी बकरी की खाद का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इसमें हानिकारक सूक्ष्म जीव और पदार्थ होते हैं, जो पौधे को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

ये भी देखें  : सिर्फ 2000 Sq.m में ₹1 करोड़ कमाएं! जानिए स्पिरुलिना की खेती का गुप्त फार्मूला जो हर किसान को मालामाल बना  रही है

दूसरा फर्टिलाइज़र: ह्यूमिक एसिड

दूसरा फर्टिलाइज़र है ह्यूमिक एसिड, जो दानेदार फॉर्म में आता है। ह्यूमिक एसिड पौधे की ग्रोथ को तेजी से बढ़ाता है। यह पौधे की “भूख” को बढ़ा देता है, क्योंकि यह मिट्टी से भोजन लेने वाली जड़ों यानी फीडर रूट्स की संख्या बढ़ा देता है।

आम के पेड़ को जल्दी बड़ा कैसे करें
आम के पेड़ को जल्दी बड़ा कैसे करें

2 साल के पौधे में लगभग 100 ग्राम ह्यूमिक एसिड चारों तरफ सर्कल में बिखेर दें। इससे मिट्टी भुरभुरी हो जाएगी और पौधे आसानी से न्यूट्रिएंट्स ले पाएंगे। ह्यूमिक एसिड डालने के बाद एक बार फिर से बकरी की खाद डालें और ऊपर से मिट्टी से कवर कर दें। फिर हल्के हाथों से मिट्टी दबा दें।

पानी देना (Watering)

मिट्टी और खाद डालने के बाद आखिर में पौधे को भरपूर मात्रा में पानी दें। पानी डालने से फर्टिलाइज़र नीचे तक पहुंच जाएगा और पौधे की जड़ें आसानी से न्यूट्रिएंट्स ग्रहण कर पाएंगी। यह प्रक्रिया आप गमले में लगे आम के पौधे के लिए भी अपना सकते हैं।

60 दिन बाद का रिजल्ट

यह जो अपडेट मैं आपको  तस्वीर में दिखा रहा हूं, यह पूरे 60 दिन बाद का है। यानी दो महीने के बाद आम की ग्रोथ अच्छी तरह से शुरू हो चुकी है। आम का पौधा वैसे भी धीरे-धीरे बढ़ता है और इसमें नए पत्ते आने में समय लगता है। इसलिए आपको थोड़ा पेशेंस रखना जरूरी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हाइड्रोपोनिक्स ,नहीं होगी खेती के लिये मिट्टी की जरूरत जनिये किस प्रकार है हर घर मैं होना चाहिये कनेर का पौधा जानिये क्यों सिर्फ 9 स्टेप में घर पर उगाएं ताज़ा धनिया – बिना खर्च, बिना झंझट सिर्फ़ 5 दिनो के अंदर आप भी उगा सकते हैं धनिया सिर्फ 1 कटिंग से उगा लें दर्जनों गुलाब,बगीचा बन जाएगा फूलों की फैक्ट्री