धान लगाने वाली मशीन (Paddy transplanter)
खरीफ माह का मौसम शुरू हो चुका है जिसमें किसान भाइयों धान की खेती करने की तैयारी शुरू कर दिए हैं लेकिन हर साल की तरह इस बार भी धान की खेती के लिए किसान भाइयों को रोपाई के लिए एवं नर्सरी तैयार करने के लिए अधिक समय व्यय करना पड़ता है एवं अधिक मजदूर एवं अधिक लगत लगती है जिससे धान की रोपाई में देरी होने लगती है एवं उत्पादन में भी थोड़ा सा असर पड़ता है लेकिन इस बार हम आपके लिए ऐसी जानकारी लेकर आए हैं जो आपकी धान की खेती की सारी समस्या को हल कर देगी एवं कम समय में आपके खेत की रोपाई भी कर देगी।
धान की खेती में रुपाई किसान के लिए एक बहुत बड़ी समस्या है। इसमें अधिक समय के साथ-साथ अधिक लागत भी लगता था ।लेकिन आप किसानों को इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि बाजार में धान लगाने की मशीन नई तकनीक द्वारा विकसित की गई है जिसमें कम समय में किसान धान की रोपाई कर सकता है एवं लागत और श्रम को बचा सकता है।
यह भी पढ़े: धान की नर्सरी तैयार करने की आसान विधि: 10 से 12 दिन में तैयार हो जाएँगे पौधे
धान लगाने वाली मशीन की जानकारी
धान लगाने वाली मशीन बाजार में भिन्न-भिन्न कंपनियों की मिलती है जिसमें से महिंद्रा राइस ट्रांसप्लांटर चर्चा में चल रही है इस मशीन के इंजन की बात की जाए तो इसमें एम एफ 186 एफ़ बी इंजन लगा हुआ है जो की एक फोर स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन है यह पेट्रोल इंजन है एवं इसका पावर 3.7/1700 KW/r/min है इसमें फ्यूल टैंक की क्षमता 3.5 लीटर है इसमें दो रबड़ के पहिए लगे होते हैं एवं चलाने के लिए वर्टिकल हैंडल एडजस्टमेंट भी होता है
धान लगाने वाली मशीन के प्लांटर की बात की जाए तो प्लांटर में गहराई 5 सेंटीमीटर होती है एवं प्लांटर में पंक्तियों की संख्या चार होती है एवं पंक्तियों के बीच की दूरी 300 mm होती है यह मशीन 7 फीट लंबी एवं 5 फीट चौड़ी होती है जिसका वजन लगभग 180 किलो तक होता है।
धान लगाने वाली मशीन की विशेषता
- किसान इस मशीन को आसानी से कंट्रोल कर सकता है।
- यह रोपाई की प्रक्रिया को बेहतर बनाती है।
- धान लगाने वाली मशीन दो एकड़ के खेत को आसानी से 1 घंटे में रोपाई कर सकती है।
- मशीन के व्हील किसी भी प्रकार की मिट्टी के लिए फुली एडजेस्टेबल है।
- सीडलिंग फीड को आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है।
- इस मशीन की सहायता से किस काम समय और कम लागत में खेत को तैयार कर सकते हैं।
ये भी देखते : पूसा बासमती धान की खेती कैसे करे
धान लगाने वाली मशीन की कीमत
महिंद्रा की इस मशीन का बाजारू कीमत 2.5 लाख से 3 लाख के बीच है साथ ही इसके साथ आपको नर्सरी तैयार करने वाली ट्रेन एवं उपकरण साथ में दिए जाएंगे। अगर किसान से सब्सिडी के तहत खरीदना चाहते हैं तो इसकी कीमत में लगभग 1 लाख तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं यह स्कीम किसानों को योजनाओं द्वारा प्राप्त होगी।और मशीन की क़ीमत मशीन के आकार और कंपनी के ऊपर निर्भर करेगी। साथ ही अगर किसान भईयो इस मशीन का इस्तेमाल करके मुनाफ़ा भी कमा सकते है। मशीन को उचित मूल्य में किराए से चलाने से वह इस मशीन की लागत भी आसानी से निकल सकते है।
मशीन की अधिक जानकारी के लिए नीचे comment बॉक्स में अपने प्रश्न पूछे जिसे हम आपको अधिक से अधिक जानकारी प्रदान के पाये।
FAQ
धान रोपाई मशीन की कीमत।
चार पौधे को एक साथ लगाने वाली मशीन की क़ीमत (जिसको 4 Row भी कहते है ) बाज़ार में 260,000 इसकी पॉवर 10 Hp होती है। और इसको हाथ की सहायता से चलाया जाता है।
Pingback: कम लागत में बड़ा मुनाफा! इस फसल से बनाएं धान से भी ज्यादा पैसा MSP जानकर रह जायें दंग