धान में डालो ये 2 जादुई खाद,किसान कल्ले गिनते-गिनते थक जायेंगे!
धान भारत के अधिकतर किसानों की मुख्य फसल है। हर किसान यही उम्मीद करता है कि उसकी फसल सबसे ज्यादा उपज दे। लेकिन सवाल यह है – अगर आप वही खाद, वही दवा और वही तरीका अपनाते हैं जो आपके पड़ोसी किसान कर रहे हैं, तो आपकी पैदावार उनसे अलग और ज्यादा कैसे हो सकती है?
अधिक पैदावार के लिए अलग सोच और तरीका अपनाएं
अगर कुछ अलग करना है, तो सोच भी अलग होनी चाहिए। धान की फसल में बहुत सारी चीज महत्वपूर्ण होती है सिर्फ वैरायटी का सिलेक्शन कर देने से आपकी पैदावार अच्छी नहीं मिल जाती, केवल भरपूर पानी देने से पैदावार नहीं मिलती है यूरिया,डीएपी,पोटाश,जिंक आदि फर्टिलाइजर डालने से आपको अधिक पैदावार नहीं मिलेगी क्योंकि यह सामान्य प्रक्रिया है यह हर किसान अपनाता है और अगर आपको अधिक पैदावार प्राप्त करना है तो आपको कुछ अलग करना पड़ेगा आज इस लेख में हम जानेंगे धान की फसल में रेकॉर्ड तोड़ उत्पादन के लिए धान में डालो ये 2 जादुई खाद जो सस्ता भी है, आसान भी और बेहद प्रभावी भी।
अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए आपको सही समय मे सही अवस्था पर सही खाद का उचित मात्रा का इस्तेमाल करना पड़ेगा जिससे आपके धान मे कल्ले की संख्या अधिक से अधिक हो जाए जिससे धान की पैदावार अधिक होगी |
ये भी देखे: सोयाबीन की ये 3 नई वैरायटीज दे रही हैं रिकॉर्ड तोड़ पैदावार – जानिए कौन-सी किस्म आपके लिए है बेस्ट
धान में ज्यादा कल्ले लाने के लिए अपनाएं ये तरीका
पहली बार – रोपाई के समय खाद का उपयोग
रोपाई के समय अगर आप DAP ,यूरिया या SSP जैसी खाद डाल रहे हैं तो उसे समय 2 किलो शुद्ध और 100% वॉटर सॉल्युबल फर्टिलाइजर डालें ध्यान रहे पाउडर फॉर्म और 80% अधिक शुद्ध होना चाहिए, दानेदार सीवीड से बचे क्योंकि इसमें न्यूट्रिशन काम होता है एवं दानेदार बनाने के लिए इसमें क्ले का इस्तेमाल किया जाता है जिससे यह गोलाकार दिखाई देती है।
दूसरी बार – टिलरिंग स्टेज पर खाद का सही प्रयोग
इस समय जड़ों की ग्रोथ और पौधे का फुटाव बढ़ाने के लिए एक किलो फाल्विक एसिड और 1 किलो सीवीड फर्टिलाइजर को मिलाकर डाले है यह जोड़ों की ग्रोथ के साथ-साथ पौधों में स्टोरेज क्षमता को बढ़ाता है और तनी को मजबूत करता है एवं उसके उपयोग से धान में पीलापन नहीं आता और धान गिरती नहीं है।
तीसरी बार – बालियाँ बनने के समय खाद का उपयोग
जब बाली भोग में बन रही हो तब इसमें अंतिम यूरिया के साथ फिर से 1 किलो फाल्वक एसिड और 1 किलो सीवीड फर्टिलाइजर डालें यह बोलियों को लंबे और दोनों को मोटा व दानेदार बनता है।
सीवीड फर्टिलाइजर क्या है और इसके फायदे
सीवीड फर्टिलाइजर एक 100% ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर है जो वॉटर सॉल्युबल फर्टिलाइजर है जिसमें प्लांट हार्मोन जैसे ऑक्सीजन साइटोकाईनिन जिब्रेलिन और माइक्रोन्यूट्रिएंट जैसे नाइट्रोजन फास्फोरस,पोटाश,कैल्शियम,जिंक आदि होते हैं यह फसल को हरापन, लंबाई, बालियों की संख्या और दाना चमकदार बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है एवं इसके रासायनिक खाद की जैसे कोई साइड इफेक्ट नहीं पड़ता।
फाल्विक एसिड के फायदे
फाल्विक एसिड एक प्राकृतिक जैविक पदार्थ है जो मिट्टी,कंपोस्ट और वनस्पति के अपघटन से मिलकर बनता है यह एक ह्यूमस सब्सटेंस का भाग है यह पौधे की जोड़ों की ग्रोथ को बढ़ाता है पौधों में फोटोसिंथेसिस को तेज करता है पौधे की बलियों में स्टोरेज बढ़ता है जिससे दाने वजनदार बनते हैं एवं पौधों की वृद्धि को ऑर्गेनिक रूप से बढ़ाने के साथ-साथ पैदावार को भी अधिक करता है।
FAQs
Q1. क्या सिर्फ यूरिया और डीएपी से धान की अच्छी पैदावार मिल सकती है?
नहीं, केवल यूरिया और डीएपी से सामान्य उपज मिलती है। अधिक पैदावार के लिए सही समय पर फाल्विक एसिड और सीवीड जैसे जैविक फर्टिलाइजर का प्रयोग जरूरी है।
Q2. सीवीड फर्टिलाइजर कब और कैसे डालें?
सीवीड फर्टिलाइजर तीन बार डालें — रोपाई के समय, टिलरिंग स्टेज पर और बाली बनने के समय। हर बार 1 किलो फाल्विक एसिड के साथ 1 किलो सीवीड का उपयोग करें।