pm kisan 20th installment : सरकार ने कर दी बड़ी घोषणा! 2 अगस्त को सीधे खाते में आएंगे पैसे

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की घोषणा
तो साथियों, फाइनली जिस चीज़ का पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे, उसकी घोषणा अब भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा कर दी गई है। यानी कि PM Kisan yojana की जो 20th installment है, उसे ट्रांसफर करने का समय और स्थान अब ऑफिशियली घोषित कर दिया गया है।
pm kisan 20th installment ट्रांसफर की तारीख, समय और स्थान
इस बार की किस्त को लेकर बताया गया है कि 2 अगस्त 2025 को सुबह 11:00 बजे वाराणसी, उत्तर प्रदेश के बनोली सेवापुरी से किसानों के खाते में यह राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसको लेकर ऑफिशियल पोर्टल पर जानकारी जारी की गई है और एक वीडियो के ज़रिए भी इसे सार्वजनिक किया गया है। जो कि हमारे कृषि मंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी से सोशल मीडिया अकाउंट प्रकाशित किया गया है, जिसमें खाया गया है।
“अब और इंतज़ार नहीं, pm kisan 20th installment 2 अगस्त को सीधे किसानो के खाते में पहुंचेगी, जिसमें 9.7 करोड़ किसानों के खातों में ₹ पहुंचेंगे ₹20,500 करोड़ की राशि PM श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के द्वारा सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किया जाएगा। आप इस कार्यक्रम को लाइव देख सकते हैं जो कि आपके नजदीकी सभी कृषि विज्ञान केंद्र आईसीआर संस्था कृषि महाविद्यालय एवं मंडी में आयोजित किए जाएंगे।
pm kisan 20th installment किस्त आने का संकेत और मैसेज
जैसे ही आपके मोबाइल पर मैसेज आए , तो समझ लीजिए कि किसान सम्मान निधि योजना की राशि आपके खाते में पहुंच चुकी है। यह संकेत भी ऑफिशियली शेयर किया गया है ताकि लाभार्थियों को समय पर ट्रांसफर का पता चल सके।
क्या इस बार pm kisan 20th installment में ₹4000 मिलेंगे या ₹2000?
लेकिन इस बार की किस्त में किसानो को इस बाद का संदेह है कि — क्या इस बार ₹4000 मिलेंगे या फिर ₹2000 ही मिलेंगे? तो साथियों, कुछ दिनों पहले यह खबरें आई थीं कि राशि बढ़ाई जा सकती है। लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल फैसला नहीं आया है। लेकिन जो राशि पहले किस्तों में दी जाती थी अभी वही आपके खाते में प्राप्त होगी, अगर राशि बढ़ाई जाएगी तो उसकी जानकारी आपको दी जाएगी, अभी किसी भी प्रकार का अपडेट नहीं आया है।
ये भी देखे : Pashu palan Loan Yojana : पशुपालकों के लिए खुशखबरी! आसान किस्तों में मिलेगा लोन, जानें पात्रता
PM Kisan Samman Nidhi yojana में लाभार्थियों को कितनी राशि मिलेगी?
जो रेगुलर लाभार्थी हैं, उन्हें इस बार भी ₹2000 की ही इंस्टॉलमेंट मिलेगी। वहीं जिन लाभार्थियों की पिछली किस्तें बकाया हैं, उन्हें एक से ज्यादा इंस्टॉलमेंट एक साथ मिल सकती हैं। ऐसे में उनके खाते में ₹4000 से लेकर ₹16000 तक की राशि आने की संभावना है। यह उनके बकाया इंस्टॉलमेंट पर निर्भर करेगा।