
आज हम बात करने वाले हैं PM kisan mitra surya yojana के बारे में, जिसे मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए शुरू किया है। इसे कुसुम योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को सौर ऊर्जा से सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिजली बिलों और ग्रिड पर निर्भर न रहें।
PM Kisan Mtra Surya Yojana की मुख्य विशेषताएं
इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनसे वे आसानी से सिंचाई कर सकेंगे। चाहे गांव में बिजली हो या न हो, अब किसान सोलर पंप की मदद से खेती कर पाएंगे। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि किसानों को इसमें 90% तक सब्सिडी दी जाएगी।
किसानों को 5 एचपी से लेकर 10 एचपी तक के सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पंप पूरी तरह सौर ऊर्जा से चलेंगे।
PM Kisan Mtra Surya Yojana में सब्सिडी की संरचना
अब जानते हैं सब्सिडी का बंटवारा किस तरह होगा।
- 30% खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी।
- 30% खर्च राज्य सरकार उठाएगी।
- 40% खर्च बैंक या अन्य संस्थानों द्वारा कवर किया जाएगा।
- किसान को केवल 10% लागत वहन करनी होगी।
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी सोलर पंप की कीमत ₹1 लाख है, तो किसान को केवल ₹10,000 देने होंगे। शेष राशि केंद्र, राज्य और बैंक द्वारा वहन की जाएगी।
PM Kisan Mitra Surya Yojana वित्तीय एवं लागू विवरण
किसानों को इस योजना में केवल 5% से 10% तक पूंजी (मार्जिन मनी) लगानी होती है। ऋण के भुगतान की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। इस योजना को मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम द्वारा लागू किया जा रहा है।
PM Kisan Mitra Surya Yojana आवेदन प्रक्रिया
इस योजना का लाभ उठाने के लिए एवं योजना में आवेदन करने के लिए राज्य सरकार ने एक पोर्टल शुरू किया है जिसकी अधिकारी वेबसाईट cm solarpump.mp.gov.in है इस वेबसाइट में जाकर किसान अपना रजिस्ट्रेशन कराए साथ ही साथ दस्तावेज का सत्यापन भी कराया इस पोर्टल के माध्यम से किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
PM Kisan Mitra Surya Yojana जरूरी दस्तावेज़ हैं
- आधार कार्ड
- किसान कार्ड / फार्मर आईडी
- खसरा-खतौनी
- बैंक विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
यदि किसान कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो फार्मर आईडी का उपयोग किया जा सकता है। आवेदन करने के बाद किसानों को एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जिससे वे आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।
PM Kisan Mitra Surya Yojana लाभ और प्रभाव
इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल किसान सम्मेलन में की थी। सरकार ने लक्ष्य रखा है कि अगले 3 वर्षों में 32 लाख किसानों को यह सुविधा दी जाएगी। हर साल 10 लाख सोलर पंप लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।
इस योजना से किसान सिंचाई के लिए अपनी खुद की ऊर्जा उत्पन्न कर पाएंगे। अतिरिक्त बिजली को वे ग्रिड में बेचकर अतिरिक्त आय भी कमा सकते हैं। इससे बिजली बिल में भी बचत होगी।
PM Kisan Mitra Surya Yojana संक्षिप्त विवरण
- पंप क्षमता: 5 एचपी से 10 एचपी
- सब्सिडी:90% तक
- किसानी योगदान: 5% से 10%
- ऋण भुगतान: राज्य सरकार द्वारा
- लक्ष्य: 3 साल में 32 लाख पंप
- सुविधाएं: सिंचाई, बिजली उत्पादन, अतिरिक्त ऊर्जा की बिक्री, ऊर्जा स्वतंत्रता
PM Kisan Mitra Surya Yojana किन किसानों के लिए सबसे लाभदायक?
यह योजना उन किसानों के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी है जिनके खेत बिजली ग्रिड से दूर हैं, या जहां बिजली की सप्लाई विश्वसनीय नहीं है। ऐसे क्षेत्रों में यह सोलर पंप खेती को आसान और उत्पादन को बेहतर बनाएंगे।
ये भी देखे : Bakri Palan Loan Yojana, सरकार दे रहे है बकरी पालन 50 % तक की सब्सिडी ऐसे करे आवेदन

Pingback: Mukhyamantri Bagwani Mission Dragon Fruit Vikas Yojana : अब ड्रैगन फ्रूट की खेती हुई आसान सरकार दे रही है किसानो को खेती के लिए 1.62 लाख