लाखों में बिकता है ये 1 किलो मशरूम! जानें कीड़ा जड़ी मशरूम की खेती का तरीका

क्या है कीड़ा जड़ी मशरूम की खेती

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कीड़ा जड़ी मशरूम की खेती

इस फसल का नाम है कीड़ा जड़ी जिसे कुछ जगहों पर रशा गुंबा मशरूम के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसा मशरूम है जिसे सब्ज़ी की तरह नहीं, बल्कि औषधीय जड़ी-बूटी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी खासियत यह है कि यह इतनी महंगी होती है कि इसे सोने से भी ज्यादा कीमती कहा जाता है।

कीमत और कमाई की संभावना

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मशरूम को सुखाकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में ₹1 लाख प्रति किलो तक बेचा जाता है। यानी अगर आपने केवल 2 किलो कीड़ा जड़ी मशरूम उगाया, तो आप तुरंत लखपति भी बन सकते हैं। इसकी इतनी ऊंची कीमत के पीछे मुख्य कारण है इसकी सीमित उपलब्धता और इसके औषधीय गुण ।

कीड़ा जड़ी मशरूम की खेती  कहा होती है

मुख्य रूप से यह मशरूम हिमालय की ऊंचाई वाले इलाकों में पाया जाता है खासकर भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों , चीन और तिब्बत के पहाड़ी क्षेत्रों में। यह मशरूम खासतौर पर इल्ली या कीड़ों के अवशेषों से उगता है, इसी वजह से इसे कीड़ा जड़ी या फिर आधा कीड़ा मशरूम भी कहा जाता है। चीन और तिब्बत में इसे यारसा गुंबा कहा जाता है।

 औषधीय गुण और उपयोगिता

कीड़ा जड़ी मशरूम में औषधीय और शक्ति वर्धक गुण होते हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं। यह कैंसर, गुर्दा रोग, सांस की बीमारियों जैसी गंभीर समस्याओं के इलाज में सहायक माना जाता है। दुनिया भर में कई खिलाड़ी और पहलवान इसका सेवन कर अपनी ताकत और सेहत बढ़ाते हैं। कुछ लोगों का तो यह भी मानना है कि यह शरीर पर अंग्रेज़ी दवाओं और रसायनों के दुष्प्रभाव को भी कम करने में मदद करता है।

कीड़ा जड़ी मशरूम की खेती कैसे करें

अगर आप भी इस अनोखी और मुनाफेदार फसल की खेती करना चाहते हैं, तो अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी बड़े खेत की ज़रूरत नहीं है। आप इसे केवल 10 x 10 फीट के कमरे में भी उगा सकते हैं। इसके लिए बस उस कमरे का वातावरण वैसा ही बनाना होता है जैसा यह मशरूम जंगली हालत में पसंद करता है ध्यान देने वाली बात यह है कि कीड़ा जड़ी मशरूम की खेती आसान नहीं है। इसे शुरू करने से पहले प्रशिक्षण और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह लेना बेहद जरूरी है। बिना सही मार्गदर्शन के इसकी खेती करना बहुत मुश्किल हो सकता है।

कीड़ा जड़ी मशरूम खेती की तकनीक और निवेश

इस मशरूम की खेती के लिए आपको आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करना होगा। कई लोग अपने घर में ही छोटे लैब बनाकर इसकी खेती कर रहे हैं। हालांकि, शुरुआती तौर पर इसमें आपको करीब ₹7 से ₹8 लाख का निवेश करना पड़ सकता है।लाखों में बिकता है ये 1 किलो मशरूम! जानें कीड़ा जड़ी मशरूम की खेती का तरीका

ये भी देखे : बटन मशरूम कम्पोस्ट बनाने की विधि: घर पर इस आसान तरीके से तैयार करें हाई क्वालिटी कंपोस्ट और पाएं जबरदस्त पैदावार

 कीड़ा जड़ी  मशरूम की खेती के फायदा और रिटर्न

लेकिन चिंता की बात नहीं, क्योंकि एक बार जब आप इसकी खेती शुरू कर देते हैं, तो यह आपको 12 महीनों के अंदर ₹10 लाख से भी ज्यादा का मुनाफा दे सकती है। यानी निवेश की तुलना में रिटर्न बेहद शानदार है।

कीड़ा जड़ी मशरूम की खेती

कीड़ा जड़ी मशरूम की खेती की प्रशिक्षण और सलाह जरूरी

हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि कीड़ा जड़ी मशरूम की खेती आसान नहीं है । इसे शुरू करने से पहले प्रशिक्षण और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह लेना बेहद जरूरी है। बिना सही मार्गदर्शन के इसकी खेती करना बहुत मुश्किल हो सकता है।

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हाइड्रोपोनिक्स ,नहीं होगी खेती के लिये मिट्टी की जरूरत जनिये किस प्रकार है हर घर मैं होना चाहिये कनेर का पौधा जानिये क्यों सिर्फ 9 स्टेप में घर पर उगाएं ताज़ा धनिया – बिना खर्च, बिना झंझट सिर्फ़ 5 दिनो के अंदर आप भी उगा सकते हैं धनिया सिर्फ 1 कटिंग से उगा लें दर्जनों गुलाब,बगीचा बन जाएगा फूलों की फैक्ट्री